Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘SBI Life’ का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 45 प्रतिशत बढक़र 381 करोड़ रुपए

July 26, 2023

‘SBI Life’ का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 45 प्रतिशत बढक़र 381 करोड़ रुपए

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 45 प्रतिशत बढक़र 381 करोड़ रुपए  रहा। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई प्रर्वितत जीवन बीमा कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 263 करोड़ रुपए  था।

कंपनी का कुल प्रीमियम (बीमाकर्ता का कुल प्रत्यक्ष और अनुमानित प्रीमियम) जून तिमाही में 19 प्रतिशत बढक़र 13,560 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 11,350 करोड़ रुपए था। नए कारोबार से प्रीमियम आय 2023-24 की पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढक़र 6,210 करोड़ रुपए रही। कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 30 जून, 2023 की स्थिति के अनुसार 25 प्रतिशत बढक़र 3,28,280 करोड़ रुपए रहीं जो 2022-23 में 2,62,350 करोड़ रुपए  थीं।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एनसीआर के श्रमिकों की हालत पर चिंता जताई

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें