Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर महिला टीम की कमान प्रीति को सौंपी

July 26, 2023

चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर महिला टीम की कमान प्रीति को सौंपी

नयी दिल्ली: डिफेंडर प्रीति जर्मनी के डुसेलडोर्फ में 18 अगस्त से शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी संभालेंगी । टूर्नामेंट में भारत, इंग्लैंड, स्पेन और जर्मनी की टीमें भाग लेंगी । यह टूर्नामेंट 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है ।

भारतीय जूनियर टीम के कोच तुषार खांडकर ने कहा ,‘‘चार देशों के टूर्नामेंट से टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर खुद को आंकने का मौका मिलेगा । इससे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी कमजोरियों और ताकत का पता चलेगा ताकि हम जूनियर विश्व कप की तैयारी कर सकें ।’’ भारतीय टीम : गोलकीपर : माधुरी किंडो , खुशबू डिफेंडर : प्रीति (कप्तान), रोपनी कुमारी, अंजलि बरवा, नीलम, टी निरूपमा देवीमिडफील्डर : रूतुजा दादासो पिसल, मंजू चोरसिया, साक्षी राणा, सुजाता कुजुर, भूमिक्षा साहू, ज्योति ंिसह, महिमा टेटे, हिना बानो । फॉरवर्ड : अन्नु, दीपिका सोरेंग, सुनेलिटा टोप्पो, काजल सदाशिव अतपडकर, मुमताज खान ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें