Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्विटर का नया ‘एक्स’ लोगो समय के साथ विकसित होगा: मस्क

July 26, 2023

ट्विटर का नया ‘एक्स’ लोगो समय के साथ विकसित होगा: मस्क

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर को ‘एक्स’ के रूप में पुन: ब्रांड किया जा रहा है, इसके मालिक एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि नया लोगो समय के साथ विकसित होगा। एक यूजर ने पोस्ट किया, ‘एक्स लोगो अब अधिक बोल्ड और आकर्षक है।‘ मस्क ने जवाब दिया, ‘मुझे थिकर बार पसंद नहीं हैं, इसलिए वापस लौट रहा हूं। लोगो समय के साथ विकसित होगा।‘

एक अन्य ट्वीट के जवाब में उन्होंने कहा, ‘एक्स दुनिया में सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बन जाएगा। मेरी बात पर यकीन रखिए।‘ उन्होंने पोस्ट किया, ‘एक्स में बहुत सारे महान लोग हैं।‘ मस्क ने रविवार को ट्वीट्स की एक सीरीज के साथ इस रीब्रांडिंग का संकेत देना शुरू कर दिया था, जिसमें से एक में कहा गया था, ‘जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी बर्ड्स को अलविदा कहेंगे।‘

सोमवार को प्लेटफॉर्म के वेब वर्जन पर ट्विटर ब्लू बर्ड की जगह ‘एक्स’ लोगो ले लिया गया। मस्क ने प्लेटफॉर्म पर तस्वीर के साथ कंपनी के आधिकारिक अकाउंट का नाम भी बदलकर ‘एक्स’ कर दिया। इस बीच, कंपनी ने घोषणा की कि वह एक ऐसा फीचर ला रहे है, जो वेरिफाइड यूजर्स को कुछ वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति देता है।

हालांकि, मंगलवार से पहले अपलोड किए गए वीडियो डाउनलोड नहीं किए जा सकते। यह फीचर वर्तमान में आईओएस पर उपलब्ध है, और जल्द ही एंड्रॉयड और वेब पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, अगर यूजर्स नहीं चाहते कि उनका वीडियो किसी के द्वारा डाउनलोड किया जाए, तो वे अपना ट्वीट लिखते समय अपने वीडियो पर ‘अलाउ वीडियो टू बी डाउनलोडिंग’ आप्शन को डिसेबल कर सकते हैं।

मस्क ने मंगलवार को स्पष्ट किया, ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और ‘एक्स द एवरीथिंग ऐप’ के लिए एक त्वरक के रूप में एक्स कॉर्प द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण किया गया था। यह केवल अपना नाम बदलने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि वही काम कर रही है।‘ ‘ट्विटर नाम में केवल 140 अक्षरों के मैसेज होते थे, जो पक्षियों के चहचहाने की तरह आगे-पीछे तक ही सीमित होते थे, लेकिन अब आप कितना भी पोस्ट कर सकते हैं, जिसमें कई घंटों का वीडियो भी शामिल है।‘ उन्होंने आगे कहा कि कंपनी व्यापक संचार और वित्तीय को संचालित करने की क्षमता जोड़ेगी।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एनसीआर के श्रमिकों की हालत पर चिंता जताई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें