Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,261 करोड़ रुपये के अनुबंध

July 27, 2023

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,261 करोड़ रुपये के अनुबंध

नयी दिल्ली: कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल और उसकी इकाइयों को 2,261 करोड़ रुपये के अनुबंध (ऑर्डर) मिले हैं। कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) और उसकी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों ने 2,261 करोड़ रुपये के नए अनुबंध हासिल किए हैं।’’ इनमें विदेशी बाजारों में पारेषण व वितरण (टीएंडडी) कारोबार के 2,036 करोड़ रुपये के अनुबंध शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी ने 225 करोड़ रुपये की एक तेल एवं गैस पाइपलाइन परियोजना भी हासिल की है। केपीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘ हमें अपने टीएंडडी कारोबार में लगातार नए अनुबंध मिल रहे हैं। टीएंडडी कारोबार में नए अनुबंधों से हमारी ऑर्डर बुक’ मजबूत हुई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हमारी स्थिति बेहतर हुई है।’’

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें