Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित 2 की हुई मौत

July 27, 2023

Himachal में गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित 2 की हुई मौत

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मलोखर के समीप एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रहा था तभी अचानक से मिट्टी धस गयी और ट्रक लुढ़कता हुआ गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान 35 वर्षीय प्रेमलाल और 21 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। दोनों ही बिलासपुर के चंबी गांव के रहने वाले थे। बिलासपुर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बरमाणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें