Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटाया : CM Ashok Gehlot

July 27, 2023

PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटाया : CM Ashok Gehlot
जयपुरः सीकर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्धारित संबोधन कार्यक्रम को हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) आमने सामने आ गए। गहलोत ने कहा कि पीएमओ ने प्रधानमंत्री मोदी के सीकर वाले कार्यक्रम में उनका पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है। वहीं, पीएमओ के अनुसार गहलोत को इस कार्यक्रम के लिए विधिवत आमंत्रित किया गया था लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय ने सूचित किया कि वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद गहलोत ने ‘मिनट टू मिनट’ कार्यक्रम एवं उनके कार्यालय से भेजे पत्र की प्रति साझा करते हुए कहा, ‘‘कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा।’’ मोदी ने हालांकि सार्वजनिक कार्यक्रम के आखिर में गहलोत के खराब स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।
मोदी ने बृहस्पतिवार को सीकर के कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को सर्मिपत किया। गहलोत ने बृहस्पतिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित तीन मिनट का संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है, इसलिए मैं भाषण के माध्यम से आपका स्वागत नहीं कर सकूंगा अत? मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।’’
प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके जवाब में ट्वीट किया, ‘‘ अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया था और आपका भाषण भी निर्धारित था। लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे।’’ पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछली राजस्थान यात्रओं में भी आपको हमेशा आमंत्रित किया जाता रहा है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा भी बढ़ाई है। आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हाíदक स्वागत है। विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम शामिल है। यदि आपको हाल में लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, आपकी उपस्थिती बहुमूल्य है।’’
इसके जवाब में गहलोत ने एक और ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके कार्यालय ने मेरे ट्वीट पर संज्ञन लिया परन्तु संभवत: उन्हें भी तथ्यों से अवगत नहीं करवाया गया है।’’ गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रलय से भेजे गए प्रस्तावित ‘मिनट टू मिनट’ कार्यक्रम में मेरा संबोधन रखा गया था। कल रात को मुझे पुन: अवगत करवाया गया कि मेरा संबोधन नहीं होगा। मेरे कार्यालय ने भारत सरकार को अवगत करवाया था कि चिकित्सकों की राय के अनुसार पैर में लगी चोट के कारण मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस से कार्यक्रम में शामिल रहूंगा एवं मेरे मंत्रिगण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।’’
गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि वह राजस्थान के हित के इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘नॉन इंटरेक्टिव मोड’ में शामिल रहेंगे यानी वह वीडियो कॉन्फेंस के जरिए शामिल रहेंगे लेकिन कोई संवाद नहीं करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपके संज्ञन के लिए पूर्व में प्राप्त ‘मिनट टू मिनट’ एवं मेरे कार्यालय से भेजा गया पत्र साझा कर रहा हूं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम के आखिर में गहलोत के नहीं आने व उनके खराब स्वास्थ्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी कुछ समय से बीमार हैं, उनके पैरों में कुछ तकलीफ है। आज इस कार्यक्रम में आने वाले थे लेकिन उस कठिनाई के कारण नहीं आ पाए हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, ‘‘आज मुख्यमंत्री गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीकर में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं तथा मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास – लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें