Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोफ्रा आर्चर वनडे विश्व कप तक हो सकते हैं फिट : Paul Farbrace

July 27, 2023

जोफ्रा आर्चर वनडे विश्व कप तक हो सकते हैं फिट : Paul Farbrace

लंदनः इंग्लैंड के पूर्व सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने खुलासा किया है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस साल भारत में होने वाले वनडे वल्र्ड कप के लिए फिट होने की राह पर हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर काफी समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। इंग्लिश टीम को लगातार उनकी कमी खली है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो जल्द टीम में वापसी करेंगे। ये साल वनडे क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल भारत में वनडे वल्र्ड कप खेला जाना है। ऐसे में आर्चर की वापसी इंग्लैंड को मजबूत कर सकती है।

आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में 20 विकेट लेकर टीम के हाईएस्ट विकेट टेकर की लिस्ट में शामिल रहे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। लेकिन 28 वर्षीय यह तेज गेंदबाज पिछले कुछ वर्षों से चोटों से जूझ रहा है, उनकी कोहनी की कई सजर्री हुई हैं और पीठ में स्ट्रेस फ्रैर हुआ है। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर बैठना पड़ा।

फारब्रेस, जो काउंटी टीम ससेक्स में आर्चर के कोच हैं और 2019 में विश्व कप की सफलता से पहले इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। फारब्रेस ने कहा, कि ’ऑर्चर तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनके वनडे वल्र्ड कप में शामिल होने की संभावना है।’ आर्चर ने हाल ही में इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ वाइट बॉल क्रिकेट में अपने देश के लिए प्रदर्शन किया था, लेकिन मई में पीठ की चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एशेज श्रृंखला से चूक गए थे।

हालांकि, फारब्रेस का मानना है कि अगर आर्चर को अपनी चल रही चोट की चिंताओं को दूर करना है और भविष्य में फिट रहना है तो इंग्लैंड को एक ऐसा रास्ता बनाना होगा जो उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखने में मदद करे। फारब्रेस ने कहा, कि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर इंग्लैंड को अगली एशेज सीरीज (2025) के लिए उन्हें टीम में शामिल करना है तो उसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें