Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाल डायरी काल्पनिक सोच, लाल टमाटर पर बात करें प्रधानमंत्री : CM Ashok Gehlot

July 27, 2023

लाल डायरी काल्पनिक सोच, लाल टमाटर पर बात करें प्रधानमंत्री : CM Ashok Gehlot

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि लाल डायरी की बातें एक काल्पनिक अवधारणा के अलावा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री को लाल डायरी के बजाय लाल टमाटर के बारे में बात करनी चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि मैं लाल डायरी के बारे में कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं लाल सिलेंडर के बारे में जानता हूं। इसने कहर बरपाया है, इसकी कीमत 1,150 रुपये है जोकि वास्तविक लूट है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर का लाभ लेने वाले योजना के लाभार्थयिों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि लोग भाजपा को लाल झंडे दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 36 लाख लाभार्थयिों के खाते में 155 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाल डायरी एक काल्पनिक अवधारणा के अलावा और कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री को इसके बारे में बात करने के बजाय, लाल टमाटरों और लोगों के लाल चेहरों (महंगाई से नाराज) के बारे में बात करनी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार का मतलब लूट की दुकान और झूठ का बाजार है। लूट की दुकान का नया उत्पाद लाल डायरी है। यह आगामी चुनावों में कांग्रेस को खत्म कर देगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें