Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हल्का भुलत्थ से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल के आवास पर हाईकोर्ट के आदेशों के तहत चला पीला पंजा

July 27, 2023

हल्का भुलत्थ से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल के आवास पर हाईकोर्ट के आदेशों के तहत चला पीला पंजा

भुलत्थ हलके से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल का निवास स्थान जो भुलत्थ-करतारपुर मुख्य मार्ग पर गांव पंडोरी अराइयां के नजदीक बना हुआ है वहां आज दोपहर को प्रशासन द्वारा पीला पंजा चलाया गया और देखते ही देखते पूरा आवास ध्वस्त कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता ने यह आवास पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित जगह पर बनवाया था और इस आवास को तोड़ने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेशानुसार आज ए.डी.सी. (जनरल) कपूरथला अमरप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने जेसीबी मशीनों द्वारा भाजपा नेता के गिल फार्म के नाम पर बने आवास को ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता गोरा गिल ने अपने साथियों के साथ इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के मद्देनजर की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें