Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही का मुनाफा 47.89 प्रतिशत बढक़र 67.19 करोड़ रुपये पर

July 26, 2023

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही का मुनाफा 47.89 प्रतिशत बढक़र 67.19 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: इलेक्ट्रिक विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 47.89 प्रतिशत बढक़र 67.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 45.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालय आय 14.58 प्रतिशत बढक़र 3,271.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,855.07 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 14.10 प्रतिशत बढक़र 3,187.34 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 14.66 प्रतिशत बढक़र 3,274.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,121 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें