Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bathinda की बेटी ने भारत का नाम किया रोशन, Brazil में आयोजित बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

July 28, 2023

Bathinda की बेटी ने भारत का नाम किया रोशन, Brazil में आयोजित बैडमिंटन चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

बठिंडा : बठिंडा की सिरियां सिंगला ने सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। इस लड़की को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। ब्राजील में आयोजित बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सिरियां सिंगला ने स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। जीत हासिल कर बठिंडा पहुंचने पर शहरवासियों ने सिरियां सिंगला का जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि हाल ही में आए बाहरवीं के रिजल्ट में भी बठिंडा की इस बेटी ने पूरे पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसने खेलों के बीच बैडमिंटन में कई पदक जीते हैं और अब, उसने ब्राज़ील में बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। जब इस लड़की से बात की गई तो उसने कहा कि उसे यकीन नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री उसे इस तरह सम्मानित करेंगे। जब बठिंडा पहुंची तो बठिंडा के हनुमान चौक पर फूलों से स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें