Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी में लगाया गया खून दान कैंप, 60 यूनिट रक्त किया गया दान

July 28, 2023

जालंधर के जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी में लगाया गया खून दान कैंप, 60 यूनिट रक्त किया गया दान

जालंधर (पंकज) : माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण निरभाऊ सिंह गिल के कुशल नेतृत्व में, बार एसोसिएशन जालंधर द्वारा थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के लिए आज जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, जालंधर में नकौदर और फिल्लौर के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन निरभाऊ सिंह गिल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर निरभाऊ सिंह गिल ने कहा कि आज के रक्तदान शिविर में वकीलों, सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के स्टाफ सदस्यों, सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, खालसा कॉलेज ऑफ लॉ और डीएवी यूनिवर्सिटी (विधि विभाग) के छात्रों सहित विभिन्न हस्तियों द्वारा 60 यूनिट रक्त दान किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले युवाओं/शख्सियतों को पर्याप्त आहार उपलब्ध कराया गया। जज साहब ने कहा कि रक्तदान करना मानवता की महान सेवा करने के बराबर है और हम सभी को यथासंभव रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर दान किया गया रक्त जरूरतमंदों के काम आ सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें