Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुठभेड़ में घायल होने के बावजूद 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले सिपाही Gurjit Singh को बनाया गया ASI

July 28, 2023

मुठभेड़ में घायल होने के बावजूद 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले सिपाही Gurjit Singh को बनाया गया ASI

अमृतसर : 20 लाख की फिरौती मांगने वाले मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होने के बावजूद 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया। बीती 22 दिसंबर 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मजीठा रोड, अमृतसर के क्षेत्र में युवकों द्वारा एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है।

जिस पर एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने स्वयं नेतृत्व करते हुए मुख्य अधिकारी मजीठा रोड, अमृतसर के साथ पार्टी ने रंगदारी मांगने वाले युवाओं को काबू करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान गनमैन मुख्य कांस्टेबल गुरजीत सिंह को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से मुकाबला किया और जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अमर कुमार उर्फ भुंडा को दाहिनी जांघ पर चोट लगी। पुलिस पार्टी ने आरोपी अमर कुमार उर्फ ​​भुंडी और उसके दूसरे साथी अजय भलवान उर्फ ​​अजय बोसेर को 32 बोर की 02 पिस्तौल और 08 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह ने अपनी जान जोखिम में डाल बहादुरी से आरोपियों से मुकाबला किया, गोली लगने के बावजूद उन्होंने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस पर डीजीपी गोरव यादव ने मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मुख्य सिपाही रैंक से एएसआई रैंक पर पदोन्नत किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें