Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुजफ्फरनगर में हथियारबंद लोगों ने स्थानीय भाजपा नेता के घर पर किया हमला

July 28, 2023

मुजफ्फरनगर में हथियारबंद लोगों ने स्थानीय भाजपा नेता के घर पर किया हमला

मुजफ्फरनगर : जिले के भोपा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में हथियारबंद लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मैनपाल सिंह के घर पर हमला किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गोलीबारी के कारण भाजपा नेता के घर और कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से 35 खाली कारतूस बरामद किए है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।अधिकारियों ने बताया कि भोपा के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें