Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मात्र से अधिक गुणवत्ता में विश्वास रखता है गोवा : रोहन खुंटे

July 28, 2023

मात्र से अधिक गुणवत्ता में विश्वास रखता है गोवा : रोहन खुंटे

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन क्षेत्र को लेकर की गयी टिप्पणी के जवाब में शुक्रवार को कहा कि तटीय राज्य मात्र से अधिक गुणवत्ता में विश्वास करता है।खुंटे ने कहा कि दोनों राज्यों की जनसंख्या की तुलना नहीं की जा सकती। रोहन खुंटे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गोवा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम मात्र से अधिक गुणवत्ता पर जोर दे रहे हैं और गोवा समुद्र तटों से परे भी है। यदि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है तो यह स्वागत योग्य कदम है। ’’

योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन पहले मथुरा में कहा था कि उत्तर प्रदेश अब सबसे अधिक संख्या में पर्यटकों को आर्किषत करता है, और गोवा को पीछे छोड़ते हुए देश में शीर्ष पर्यटन स्थल बन गया है।गोवा में मंदिर पर्यटन को बढ़ावा देने के बारे में पूछे जाने पर खुंटे ने कहा कि पर्यटन विभाग इस पर विशेष जोर दे रहा है, और जल्द ही अंतर नजर आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें