Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में भारी बारिश का कहर, 14 लोगों की मौत, 7 घायल

July 29, 2023

Pakistan में भारी बारिश का कहर, 14 लोगों की मौत, 7 घायल

इस्लामाबादः राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शनिवार को कहा कि पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पिछले दो दिन के दौरान कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए ने कहा कि मानसून की बारिश की कहर से पहाड़ी इलाकों में बाढ़ आ गई है, शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं और देश भर में घर नष्ट हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पख्तूनख्वा में छह, बलूचिस्तान में पांच, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दो और सिंध में एक व्यक्ति की जान चली गई।

भारी मानसूनी बारिश का दौर शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इससे देश के कुछ हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही हुई है।पाकिस्तान मौसम विभाग ने भी रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।

एनडीएमए के अनुसार, मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 804 घरों को भी नुकसान पहुंचाया और 44 मवेशियों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 जून से देश में भारी बारिश शुरू हुई है। तब से अब तक कम से कम 169 लोगों की जान चली गई और 256 घायल हो गए। कम से कम 1,404 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 374 मवेशी मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें