Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा : बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत 

July 29, 2023

ग्रेटर नोएडा : बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की मौत 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बिजली के तार के संपर्क में आने से 80 वर्षीय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।शुक्रवार को हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें महिला का शरीर जल रहा है जबकि उसका एक हाथ तार के संपर्क में है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मिर्जापुर गांव में अपने घर की पहली मंजिल पर थी जब वह अपने कमरे की खिड़की के बाहर बिजली के तार के संपर्क में आ गई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘दिवंगत बदन सिंह  की पत्नी अंगूरी देवी की घर की बालकनी के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें