Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा: तार टूटने से लिफ्ट गिरी, फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत

July 29, 2023

नोएडा: तार टूटने से लिफ्ट गिरी, फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत

नोएडा: नोएडा में एक फैक्ट्री के सुपरवाइजर की मौत हो गई जब तार टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई, जिसके बाद कमलेश (29) को उनके सहकर्मी नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कमलेश जाैनपुर जिले के निवासी थे और यहां सेक्टर 63 स्थित कपड़ा फैक्ट्री में सुपरवाइजर के रूप में काम करते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जिस लिफ्ट की तार टूटी वह कपड़े ले जाने के लिए लगाई गई थी। लिफ्ट की वजन उठाने की क्षमता सिर्फ 15 किलो थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिवार के सदस्य को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें