Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विस्कॉन्सिन में विमान हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल ओशकोश

July 30, 2023

विस्कॉन्सिन में विमान हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल ओशकोश

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हवा में दो विमानों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए है। प्राधिकारियों ने बताया कि ओशकोश में विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार अपराह्न् बाद एक रोटरवे 162एफ हेलीकॉप्टर तथा एक ईएलए एक्लिप्स 10 जाइरोकॉप्टर की भिडंत हो गयी।

ये विमान ‘एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट ऐसोसिएशन’ के वार्षकि कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के थे। एसोसिएशन ने विनेबागो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के हवाले से बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है।शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, इससे पहले शनिवार को ही ओशकोश के समीप लेक विनेबागो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे दो लोगों की मौत हो गयी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें