Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patanjali,अन्य ब्रांडेड कंपनियों का नकली घी के रैपर बरामद,1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

July 30, 2023

Patanjali,अन्य ब्रांडेड कंपनियों का नकली घी के रैपर बरामद,1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: जिले के पल्ला थानाक्षेत्र के सेहतपुर स्थित एक मकान में कथित रूप से पतंजलि सहित अन्य ब्रांडेड कंपनियों का नकली घी बनाकर बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम बनाकर शनिवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में नकली घी व ब्रांडेड कंपनियों के रैपर बरामद हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के अधिकारी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सूर्या कॉलोनी के एक मकान में कथित रूप से नकली घी बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बंगाल के बाद अब पंजाब में भी पीएम के विजन की आंधी: तरुण चुग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें