Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

31वें यूनिवर्सियाड में चीनी मार्शल आर्ट टीम ने जीते चार स्वर्ण पदक

July 30, 2023

31वें यूनिवर्सियाड में चीनी मार्शल आर्ट टीम ने जीते चार स्वर्ण पदक

शानदार उद्घाटन समारोह के बाद छंगतु यूनिवर्सियाड के विभिन्न खेलों की स्पर्द्धा शुरू हुई । 29 जुलाई को चीनी मार्शल आर्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कुल चार स्वर्ण पदक जीते ।
चीनी खिलाड़ी त्सो माओयुएं ने मार्शनल आर्ट के पुरुष नानछुन यानी दक्षिण स्टाइल मुक्केबाजी में यूनिवर्सियाड में चीन को पहला स्वर्ण पदक दिलाया ।मैच के बाद उन्होंने बताया कि यूनिवर्सियाड चीनी मार्शल आर्ट दिखाने का मंच है ,जिस से अधिकत्तर लोग मार्शल आर्ट जान सकेंगे ।वे मार्शल आर्ट के प्रचार में लगे रहेंगे ।
उस दिन चीनी मार्शल आर्ट खिलाड़िय़ों ने अन्य तीन स्वर्ण पदक भी अपनी झोली में बटोरे ।चीनी हांगकांग और इंडोनिशिया ने अलग अलग तौर पर एक स्वर्ण पदक हासिल किया ।
पहले दिन के मुकाबले के बाद पदक तालिका में जापान 4 स्वर्ण ,3 रजत और एक कांस्य पदक से अस्थाई तौर पर पहले स्थान पर रहा ,जबकि चीन और दक्षिण कोरिया दोनों 4 स्वर्ण ,2 रजत और 2 कांस्य पदकों से दूसरे स्थान पर रहे । भारत चौथे स्थान पर रहा । (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें