Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आने वाले महीनों में कुछ एफटीए को अंतिम रूप देने की उम्मीद: Piyush Goyal

July 30, 2023

आने वाले महीनों में कुछ एफटीए को अंतिम रूप देने की उम्मीद: Piyush Goyal

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत आने वाले महीनों में कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे देगा। भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए बातचीत अंतिम चरण में है। इसके अलावा देश कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भी इसी तरह के समझौते पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ”हम यूएई और ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठा सकते हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हम आपके लिए कुछ और मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देंगे। गोयल ने यहां फुटवियर उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा, इससे चमड़े के उत्पादों और जूते पर शून्य शुल्क के साथ आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने उद्योग जगत से विकसित दुनिया में व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ विनिर्माण प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला जूता विनिर्माता बनने की क्षमता रखता है। गोयल ने कहा कि दुनिया भर में भारतीय फुटवियर को अलग पहचान दिलाने और विदेशी साइज पर निर्भरता कम करने के लिए भारतीय साइज के जूते जल्द ही पेश किए जाएंगे।

 

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें