Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर बनाएं ये शानदार नारियल की बर्फी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

July 30, 2023

घर पर बनाएं ये शानदार नारियल की बर्फी,  जानिए इसकी आसान रेसिपी

सामग्री (Ingredients)

1 कप – नारियल कद्दूकस
1 टेबल स्पून – घी
3/4 कप – खोया
1/2 कप – चीनी
1/2 कप – पानी
घी लगी हुई एक प्लेट

nariyal ki barfi,coconut barfi,nariyal ki barfi recipe,nariyal ki barfi ingredients,nariyal ki barfi at home,sweet dish nariyal ki barfi

विधि (Recipe)

– सबसे पहले एक पैन में घी व खोया डालें और खोये को नॉर्मल होने तक भूनें।
– इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें। इसमें नारियल मिलाएं और एक तरफ रख दें।
– एक दूसरे पैन को गर्म करें। इसमें पानी के साथ चीनी डालकर मंद आंच पर रखें। कुछ देर इसे चलाएं जब तक चीनी पानी में न घुल जाए। इसमें उबाल आने दें और चीनी पूरी तरह घुल जाए।
– इसे तेज आंच पर पकाएं ताकि यह गाढ़ा हो जाए। एक कप पानी में एक बूंद डालकर देखें। यह पानी पर एक बार में सेट हो जाए पर इससे सख्त न हो।
– इसे तुरंत ही खोया के मिश्रण में डालकर मिला लें और इसे लगातार मिक्स करें।
– इसे जैसे ही मिक्स करेंगे यह मिश्रण सेट होने लगेगा इसलिए जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी करें।
– अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में पलटें। थोड़ी मोटी लेयर रहने दें और इसे ठंडा होकर सेट होने दें।
– अंत में एक तेज धार वाले चाकू से मनचाहे आकार में बर्फी के पीस निकालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें