Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

July 31, 2023

अंक राशिफल: भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है।

अंक 2
अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें। परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताये। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा।

अंक 3
आज अकेले में कुछ समय बिताएं, इससे आप हर समस्या का हल प्राप्त करेंगे। आपमें से कुछ को नैतिक और कानूनी मुद्दों से निपटना पड़ सकता है।

अंक 4
अपने रूप में बदलाव करने जैसे नए हेअरकट के बारे में सोच सकते हैं। कोई भी जोखिम लेने में संकोच न करें क्योंकि इनका परिणाम चमत्कारी रहेगा।

अंक 5
घर के नवीनीकरण या मरम्मत के लिए विचार होगा। परिजनों के आसपास होने पर आप नयी योजना बना सकते हैं और जीवन में नयेपन के लिए प्रेरित होंगे।

अंक 6
धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे। मौके, संयोग या भाग्य जिसमें भी आपका विश्वास हो, आज आपके लिए फायदेमन्द रहेगा।

अंक 7
अभी आपको दुनिया से ब्रेक लेने की ज़रूरत है। आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें। ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

अंक 8
अपनी देखभाल से समय कभी व्यर्थ नहीं होता। आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।

अंक 9
प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। याद रखें कि दूसरों पर ज़रूरत से ज्यादा निर्भरता आपको कमजोर बना देती है। आत्मविश्वास आपको गलतियां करने साथ साथ असफलता का डटकर मुकाबला करने की स्वतंत्रता देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें