Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 82.25 पर पहुंचा 

July 31, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 82.25 पर पहुंचा 

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की बिकवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 82.25 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने से भी रुपए पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.23 पर खुला, और बाद के कारोबार में यह 82.25 तक चला गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,023.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें