Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय दत्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार एंट्री, इस फिल्म में करेंगे काम

July 31, 2023

संजय दत्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार एंट्री, इस फिल्म में करेंगे काम

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, अब एक्टर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का आजमाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर ने फिल्म भी साइन कर दी है जिसके निर्माता अमरदीप गरेवाल हैं और इस फिल्म को गिप्पी गरेवाल की तरफ से डाइरेक्ट किया गया है।

इसके अलावा एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अमरदीप गरेवाल, संजय दत्त और गिप्पी गरेवाल एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें के इस फिल्म का नाम ‘शेरां दी कौम’ है।

बता दें के इसकी जानकारी खुद एक्टर संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी है जिसमें लिखा है के: ‘वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फ़तेह . मुझे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है के में अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘शेरां दी कौम’ करने जा रहा हूँ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें