Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद

July 31, 2023

चंडीगढ़ पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद

चंडीगढ़ : स्नैचरों के साथ-साथ वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी/अपराध एवं मुख्यालय केतन बंसल के निर्देशानुसार, डीएसपी क्राइम उदयपाल सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की एक टीम ने राहुल और कार्तिक नाम के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटर साइकिलें बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़के के पास चोरी की मोटर साइकिल है और वह उसे बेचने के लिए मोटर मार्केट सेक्टर 48, चंडीगढ़ जाने वाला है, इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्तिक को बीएसएफ, मुख्यालय Ph.1, राम दरबार, चंडीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई।

वहीं एक अन्य आरोपी राहुल को कबाड़ी मार्केट सेक्टर 45, चंडीगढ़ के पास से पकड़ा गया क्योंकि वह वहां संदिग्ध हालत में मोटर साइकिल पर घूम रहा था और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच करने पर मोटर साइकिल चोरी की निकली। पूछताछ में पता चला कि कार्तिक शराबी और राहुल नशे का आदी है। दोनों ने मोटर साइकिल का लॉक खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया। दोनों आरोपियों को माननीय जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें