चीनी सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र, चीन के रसद और खरीद संघ द्वारा 31 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई 49.3% रहा, जिसमें पिछले महीने से 0.3 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है।
चीनी सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र के वरिष्ठ सांख्यिकीविद् चाओ छिंग ह ने कहा कि जुलाई में, विनिर्माण पीएमआई में लगातार दो महीनों तक थोड़ा सुधार हुआ और विनिर्माण समृद्धि के समग्र स्तर में सुधार जारी रहा।
इस के साथ उत्पादन सूचकांक का विस्तार होता रहा। जुलाई में, उत्पादन सूचकांक 50.2% रहा, जो मूल रूप से पिछले महीने के समान है।
जुलाई में, उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधि प्रत्याशा सूचकांक 55.1% रहा, जिसमें पिछले महीने से 1.7 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। यह दर्शाता है कि निजी अर्थव्यवस्था के विकास और वृद्धि को बढ़ावा देने, घरेलू मांग का विस्तार करने और खपत को बढ़ावा देने के लिए सिलसिलेवार नीतियां लागू होने के साथ, बाजार विकास के लिए सकारात्मक कारकों में वृद्धि जारी रही है, और कारोबारी भरोसा बढ़ रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)