Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेगा जिला कुल्लू कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

July 31, 2023

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेगा जिला कुल्लू कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

कुल्लू(सृष्टि): कुल्लू में बारिश के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है और अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कुल्लू दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में अब जिला कुल्लू कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात करेगा और मांग रखेगा की सड़कों की हालत को सुधारा जाए। जिला कुल्लू के मोहल में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने की। जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा आपदा से निपटने के लिए तेजी से कार्य किया गया और अब हालात सामान्य हो गए हैं। लेकिन बाढ़ के चलते नेशनल हाईवे व ग्रामीण सड़कों को खासा नुकसान हुआ है। अब ग्रामीण सड़कों की हालत को भी जल्द सुधारने की जरूरत है। क्योंकि घाटी में सेब का सीजन शुरू होने वाला है और सड़कों के बंद होने से बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। सेस राम आजाद ने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री से भी कांग्रेस के  पदाधिकारी मुलाकात करेंगे और मांग रखेंगे कि जल्द से जल्द सड़कों की हालत को सुधारने के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। ताकि सेब सीजन में जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें