Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bengal में डेंगू से 8 लाेगाें की मौत, 4000 से अधिक संक्रमित, CM Mamata Banerjee ने जताई चिंता  

July 31, 2023

West Bengal में डेंगू से 8 लाेगाें की मौत, 4000 से अधिक संक्रमित, CM Mamata Banerjee ने जताई चिंता  
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में 26 जुलाई तक डेंगू के कारण आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 4,401 इससे संक्रमित हुए हैं। उन्होंने डेंगू के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता भी प्रकट की। बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि इस साल डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि पंचायतें स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पायीं। उन्होंने कहा कि पंचायतें चुनाव के बाद बोर्ड का गठन नहीं कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज न किये जाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने निजी अस्पतालों से पैसों की चिंता किए बगैर मरीजों का उपचार करने को कहा है। बनर्जी ने कहा कि यदि अस्पताल स्वास्थ्य कार्ड स्वीकार करने से मना करता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामले उत्तरी 24 परगना और नादिया जिलों से आ रहे हैं। इस बीच भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय से सदन में डेंगू के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समय देने का अनुरोध किया, लेकिन जब उनका अनुरोध खारिज कर दिया गया तो उन्होंने सदन से बहिर्गमन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें