Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, आंकड़ा पहुंचा 243

July 31, 2023

Delhi में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, आंकड़ा पहुंचा 243

नई दिल्लीः दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है। नगर निगम की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में 22 जुलाई तक मच्छर जनित बीमारी के 187 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली नगर निगम की नई रिपोर्ट के अनुसार, 28 जुलाई तक यह संख्या 243 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक जनवरी से 28 जुलाई की अवधि में मलेरिया के 72 मामले दर्ज किए गए।

वहीं, जुलाई में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि जून में 40 और मई में 23 मामले आए थे। पिछले साल इस अवधि (1 जनवरी-28 जुलाई) के दौरान डेंगू के 169 मामले थे, जबकि 2021 में 52, 2020 में 31, 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली की महापौर शेली ओबरॉय ने हाल ही में कहा था कि इस साल कई इलाकों में बाढ़ के कारण डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा था कि संबंधित अधिकारियों को मच्छरों की रोकथाम और यमुना में बाढ़ से आई गाद और कीचड़ को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें