Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला मंदिर में शिवलिंग पर फलों से किया गया सिंगार

July 31, 2023

चंडीगढ़ में आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला मंदिर में शिवलिंग पर फलों से किया गया सिंगार

चंडीगढ़ में आज गौरी शंकर सेवादल गौशाला मंदिर में शिवलिंग पर फलों का सिंगार किया गया । यह पावन पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में किया गया । इस उपलक्ष्य में गौरीशंकर सेवादल के सदस्य सुमित शर्मा एवं विनोद कुमार जी ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर का सबसे प्रिय मास कहा गया है और इस वर्ष 19 वर्षों के उपरांत यह शुभ संयोग बन रहा है । इस श्रावण सोमवार के उपलक्ष्य में भोलेनाथ का अनेक अनेक प्रकार के फलों द्वारा सिंघार स्वरूप दिया गया। फलों का सिंगार करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है । इस सावन मास में जो भी भक्त भोलेनाथ की सच्ची भक्ति करता है, उसके समस्त कष्ट बाधाएं दुख दर्द दूर होते हैं ‌। इस दिन देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है एवं श्रावण मास पावन मास में फलों का सिंगार अर्पित किया जाता है । इस वर्ष अधिक मास भी है जिसे हम पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं और यह जब चंद्र मास की सूर्य की संक्रांति नहीं होती है उस मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। यह श्रावण मलमास में भगवान विष्णु को भी समर्पित होता है इस श्रावण मास के समय ब्रह्मा विष्णु महेश इत्यादि देवी देवताओं की उपासना एवं विशेष रूप में श्रावण मास में भगवान शंकर की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है । गौशाला मंदिर में भोलेनाथ के शिवलिंग स्वरूप पर सब भक्तजनों ने भोलेनाथ का सिंगार स्वरूप दर्शन करके आशीर्वाद प्रदान प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें