Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूह में हुए घटनाक्रम के बाद अलर्ट मोड पर झज्जर पुलिस, दिए दिशा-निर्देश

August 1, 2023

नूह में हुए घटनाक्रम के बाद अलर्ट मोड पर झज्जर पुलिस, दिए दिशा-निर्देश

हरियाणा: नूह में हुए घटनाक्रम के बाद झज्जर जिला पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। एसपी कार्यालय की सोशल मीडिया को देखने वाली टीम को स्तर्क कर दिया गया है। सीधे रूप से निर्देश दिए गए है कि सोशल मीडिया पर यदि कोई भडक़ाऊ पोस्ट आती है तो उस पर तुरन्त संज्ञान लिया जाए। घटनाक्रम की गंभीरता को भांपते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डा.अर्पित जैन अद्र्ध रात्री पुलिस फोर्स के साथ सडक़ों पर उतरे और एक तरह से फ्लैग मार्च करते हुए उन संवदेनशील क्षेत्रों की भी पहचान की जहां पर इस घटनाक्रम को लेकर कुछ हिंसा भडक़ सकती है। जिला पुलिस अधीक्षक की माने तो जिले के सात डीएसपी को अतिरिक्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई है और साथ ही रिर्जव पुलिस फोर्स का भी इंतजाम किया गया है।

एसपी के अनुसार सभी वर्गों से निरन्तर बातचीत चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को किसी भी रूप से खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखे और भडक़ाऊ लोगों से भी दूरी बनाकर रखे। जिले में पल-पल घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए एसपी अर्पित जैन ने यह भी आगाह किया है कि यदि कोई व्यक्ति टिवटर,फेशबुक,व्हाटसअप,इंस्टाग्राम पर कोई भी भडक़ाऊ पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ तुरन्त कार्यवाहीं की जाएगी। उन्होंने जिला पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने की विशेष रूप से हिदायत दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें