Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा की रहने वाली लड़की को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही लगातार धमकी, आ रहे वीडियो कॉल, पुलिस जांच में जुटी

August 1, 2023

नोएडा की रहने वाली लड़की को पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही लगातार धमकी, आ रहे वीडियो कॉल, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा: नोएडा में रहने वाली एक युवती ने नोएडा के थाना फेस-2 थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक उसने आरोप लगाया है कि उसे लगातार पाकिस्तान से वीडियो कॉल आ रहे हैं। अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही हैं और उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की बात भी की जा रही है, जिससे वह काफी परेशान हो गई है।

युवती द्वारा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, उसने एक नेटवर्कगिं साइट के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले निहाल से बातचीत शुरू की और उसे अपना नेटवर्कगिं प्लान दिखाया था। जिसके बाद उस लड़के ने उससे दोस्ती करने की बात की। लड़की ने जब मना कर दिया तो लड़के ने उसे बदनाम करने के लिए उसके नंबर को पोर्न साइट पर डालने की धमकी दी है। लड़की का यह भी आरोप है कि लगातार उसे पाकिस्तान के अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल और वॉइस कॉल आ रहे हैं, जिसमें लोग उसे अश्लील बातें कर रहे हैं और उसे मारने की भी धमकी दे रहे हैं।

यूपी पुलिस का कहना है कि उसने लड़के से दोस्ती से इनकार किया तो लड़के ने उसका नंबर सोशल मीडिया के अलग-अलग साइट पर डाल दिया और अब वह काफी परेशान है। युवती ने काफी दिनों से परेशान होने के बाद नोएडा के थाना फेस-2 में अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें