Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एटीएफ के दाम में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ

August 1, 2023

एटीएफ के दाम में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ

नयी दिल्ली: विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में मंगलवार को 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। वहीं वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये घटाई गई है।सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत प्रति किलोलीटर 7,728.38 रुपये या 8.5 प्रतिशत बढक़र 98,508.26 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

इसकी कीमतें विभिन्न राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं। तेल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण विमान ईंधन महंगा हुआ है।एटीएफ की कीमत में इससे पहले एक जुलाई को 1.65 प्रतिशत या प्रति किलोलीटर 1,476.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।दूसरी ओर होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर कम किए गए हैं। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये है। वाणिज्यिक एलपीजी के दाम अप्रैल से तीन बार कम किए गए हैं, जिससे 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कुल 346.5 रुपये तक की कटौती हुई।

वहीं रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में एक मार्च से कोई बदलाव नहीं किया गया है। उस समय प्रति सिलेंडर 50 रुपये बढ़ाए गए थे। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 16वें महीने स्थिर बनी रहीं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें : ‘पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है दिल्ली सरकार’, विवेक विहार अग्निकांड पर सीएम रेखा ने जताया दुख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें