Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का शिलान्यास करेंगे PM Modi

August 1, 2023

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का शिलान्यास करेंगे PM Modi

फरुखाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को पूर्वोत्तर रेलवे के फरुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का वचरुअल शिलान्यास करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के रेल प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16.85 करोड़ की लागत से स्टेशन का सौन्दर्यीकरण होगा। फरुखाबाद जंक्शन स्टेशन कानपुर मंडल का एक प्रमुख हिस्सा है जिसका नाम मुगलकालीन बादशाह फरूखशियर के नाम से रखा गया है।

जिले में प्रमुख तीर्थ स्थल कम्पिल, संकिसा, पांचाल घाट, महाभारत कालीन,पांडेश्वर नाथ मंदिर आदि हैं। फरुखाबाद स्टेशन से हर रोज करीब 42 ट्रेन गुजरती है और यहां से औसतन 20 से 22 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। रेल सूत्रों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फरुखाबाद जंक्शन स्टेशन के सौंदरीकरण किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रमों में, रेल प्रतीक्षालय कक्ष,रिटायरिंग रूम,शौचालय,ब्लॉक को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी बुकिंग विंडो (पीआरएस) हाल को नवीनीकरण करके, इस भवन मे, प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के मध्य चल रहे रेलवे सुरक्षा बल थाने को स्थानांतरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें