Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंक राशिफल: इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

August 2, 2023

अंक राशिफल: इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1
आप अभी आध्यात्मिक मूड में हैं और जीवन के उद्देश्य के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। कोई यात्रा शायद विदेश यात्रा आपको आपके सब जवाबों का उत्तर ढूंढने में मदद करेगी।

अंक 2
अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें। आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व गतिशील दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा।

अंक 3
अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। बुराइयों या जुए में शामिल होना अभी बेफ़कूफी होगी। दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं।

अंक 4
लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

अंक 5
अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे। याद रखें अच्छे कामों का नतीजा हमेशा अच्छा ही होता है।

अंक 6
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास से सलाह लेना न भूलें। इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है।

अंक 7
इस समय जब आप अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करेंगे तो आपको कार्य की उपलब्धियां और प्रियजनों के साथ बिताया अच्छा समय ही याद आएगा ।

अंक 8
आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करते हैं। अभी आपके अधिकारों में विकास या परिवर्तन हो सकते हैं।

अंक 9
आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते हैं। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें