Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींस पहनें के कुछ ये हैं स्टाइल, जरूर करें आप भी ट्राई

August 2, 2023

जींस पहनें के कुछ ये हैं स्टाइल, जरूर करें आप भी ट्राई

डैनिम अच्छी क्वालिटी वाली क्लासिक लुक का नाम है जो हमेशा फैशन में रहती है। जींस का इस्तेमाल हम रोजाना कुछ विशेष अवसरों पर पहनने के लिए करते हैं। हमारी टिप्स के जरिए जींस को सुपर मॉडल की तरह पहन कर तो देखें।

स्पोर्टी स्टाइल: एक टॉप, जैकेट से मैच करती बेल्ट, कैप और पैरों में स्टाइलिश स्नीक्स की जोड़ी के साथ मौम जींस बेला हडीड का स्पोर्टी लुक है। अब आप भी इस के साथ रौक कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए ब्लैक गोगल्स भी पहनें।

कम्फर्टेबल स्टाइल: सांझ ढलने के साथ आप कैंडल जेनर की स्टाइल में सजधज कर आकर्षक लग सकती हैं। इसके तहत स्ट्रेट लेग्ड जींस, हाई हील बैली और कमर में कैरी पाऊच के साथ आऊट गोइंग करें।

डैनिम: ड्रामा कुछ हॉट और आकर्षक फैशन के लिए एशले ग्राहम की जींस स्टाइल ट्राई करें। हील्स के साथ सैक्सी डीपनैक डार्क कलर की आॅफशोल्डर डैनिम क्रोप्टोप के साथ हलके रंग वाली स्कीनी डैनिम में एशले ग्राहम का लुक लाजवाब दिखता है।

कूल और कैजुअल: कार्ली क्लौस की स्ट्रीट स्टाइल लुक की तरह ब्लैक टैंक टॉप के साथ बूट कट जींस ट्वीड ब्लैजर और बैलेरीना फ्लैट्स पहन कर क्यूट, कैजुअल और क्लासी वाइब्स के साथ अपनी स्टाइल दिखाएं।

डबल डैनिम: डैनिम फ्रिल शॉट्स के साथ खुले बटन वाली रैट्रो डैनिम जैकेट और क्र ॉप टीशर्ट लुक को और आकर्षक बनाती हैं। शॉट्स पर यैलोविश ब्राऊन कलर की बैल्ट का अंदाज अलग है। इसे पहन कर आप का लुक अलग ही दिखेगा।

ग्लैमअप :अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए टायरा बैंक्स की तरह रिप्ड जींस पहनें और पैरों में चमकदार रैड पंप्स के साथ सिल्वर कलर की जैकेट के नीचे व्हाइट टी शर्ट पहनें।

ब्लैक ब्यूटी: ब्लैक स्कीनी जींस को पहनने का सब से अच्छा तरीका लैदर जैकेट के नीचे ब्लैक क्र ौपटौप और सेरा सैंपैओ जैसे बूट्स के साथ पहनना है। आप बूट्स के साथ ऊंची कमर वाली ब्लैक स्कीनी जींस के ऊपर जालीदार ड्रैस का भी चयन कर सकती हैं। इसे आकर्षक बनाने के लिए बूट्स पर गोल्डन कलर या कुछ चमक लगा दें।

क्लासी चिक: मिरांडा कर्र की तरह ट्रैंच कोट के नीचे सीक्वैंस्ड टौप के साथ स्कीनी जींस पहनें। इस के साथ एक बड़ा हैंडबैग लें और बूट्स पहनें। स्टाइल के साथ घर से बाहर निकलें।

व्हाइट वंडर: ऑफ शौल्डर गाजरी रंग के टॉप के साथ व्हाइट स्कीनी जींस एड्रियाना लीमा का लुक आकर्षक बनता है और ऐसा ही लुक आप को भी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें