Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सभी नगर निगम कर्मचारियों को महीने के पहले दिन ही मिल गया वेतन : CM Kejriwal

August 1, 2023

सभी नगर निगम कर्मचारियों को महीने के पहले दिन ही मिल गया वेतन : CM Kejriwal
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि निगम आयुक्त से लेकर चपरासी तक नगर निगम के सभी कर्मचारियों को उनका वेतन महीने के पहले दिन ही मिल गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो काम भाजपा 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ पांच महीने में कर दिखाया।’’ आप ने चार दिसंबर के नागरिक चुनावों में जीत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, कि ‘2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में आयुक्त से लेकर चपरासी तक, सफाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक, सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन गया है।’’  उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है। निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है- मेरी तरफ से बच्चों और मां-पिताजी के लिए घर मिठाई जरूर लेकर जाएं।’’
महापौर शैली ओबेरॉय ने चार जुलाई को कहा था कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जून का वेतन एक जुलाई को दे दिया गया और दावा किया कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। भाजपा ने 2007-2012 और 2012-2022 तक नगर निगम का संचालन किया। पूर्ववर्ती एकीकृत नगर निगम को 2012 में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में विभाजित किया गया। इसके बाद मई 2022 में तीन निगमों को फिर से एक कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें