Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठाणो में एक आवासीय सोसायटी की चारदीवारी का एक हिस्सा ढहा

August 2, 2023

ठाणो में एक आवासीय सोसायटी की चारदीवारी का एक हिस्सा ढहा
ढहा ठाणो : महाराष्ट्र के ठाणो शहर में बुधवार सुबह एक आवासीय सोसायटी की चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। ठाणो महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पंचपखाड़ी इलाके में स्थित आवासीय सोसायटी में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे नौ साल पहले बनायी चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। चारदीवारी के बाकी के हिस्सों की हालत भी जजर्र है।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलर्किमयों और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल घटनास्थल पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम किया।उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवार के आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें