21वीं सदी की शुरुआत से वैश्विक ऊर्जा संरचना तेजी से बदल रही है, और कार्बन तटस्थता के रणनीतिक लक्ष्य ने नई ऊर्जा युग के उद्भव को तेज कर दिया है। कुल मिलाकर, 148 देशों ने कार्बन तटस्थता लक्ष्य प्रस्तावित किए हैं, जिसमें वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का 88 प्रतिशत, सकल घरेलू उत्पाद का 92 प्रतिशत और दुनिया की 85 प्रतिशत आबादी शामिल है।
वैश्विक कार्बन तटस्थता लक्ष्य के परिणामस्वरूप, नवीन ऊर्जा वाहन ऑटोमोटिव उद्योग का भविष्य बन गए हैं। हाल के वर्षों में, वैश्विक नवीन ऊर्जा वाहन बाजार में तेजी से विकास की प्रवृत्ति देखी गई है, जिसमें चीन का नवीन ऊर्जा वाहन उद्योग विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वैश्विक परिवहन क्षेत्र के निम्न-कार्बन परिवर्तन में तेजी लाने के अलावा, नवीन ऊर्जा वाहन उद्योग के तेजी से विकास से वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग में बड़े बदलाव और सुधार होते हैं।
साल 2023 ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहन की अधिकांश बिक्री वर्तमान में तीन प्रमुख बाजारों यानी चीन, यूरोप और अमेरिका में केंद्रित है। साल 2022 में वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में चीनी बाजार की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत थी और वर्तमान में यह वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री के आधे से अधिक के लिए जिम्मेदार है। उसी साल, यूरोप में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री 15 प्रतिशत और अमेरिका में 55 प्रतिशत बढ़ी। यूरोप में, सभी नई बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी पांचवें हिस्से से अधिक है।
हाल के वर्षों में नवीन ऊर्जा वाहन क्षेत्र में चीनी निवेश बढ़ा है। चीन में नवीन ऊर्जा वाहन बाजार लगातार बढ़ रहा है। विश्व स्तर पर, चीन नवीन ऊर्जा वाहनों में अग्रणी बन गया है। चीनी ऑटोमोबाइल विनिर्माता संघ के आंकड़ों के अनसार, साल 2022 में, चीन में नवीन ऊर्जा वाहन के उत्पादन और बिक्री क्रमशः 70 लाख 58 हजार और 68 लाख 87 हजार तक पहुंच गई, जो साल 2021 की तुलना में क्रमशः 96.9 प्रतिशत और 93.4 प्रतिशत से ज्यादा थी। वहीं, वर्ष 2023 की जनवरी से अप्रैल तक, चीन में नवीन ऊर्जा वाहन के उत्पादन और बिक्री क्रमशः 22 लाख 91 हजार और 22 लाख 22 हजार तक पहुंच गई, जिसमें साल 2022 की जनवरी से अप्रैल तक की तुलना में 42.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और 27 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी थी।
आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में, चीन ने 6 लाख 79 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो साल 2021 की तुलना में 1.2 गुना ज्यादा था। वहीं, साल 2023 की पहली तिमाही में, चीन ने 2 लाख 48 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो साल 2022 की पहली छमाही से 1.1 गुना अधिक था।
तेजी से, चीन की नवीन ऊर्जा ऑटो कंपनियां सक्रिय रूप से न केवल एशिया और यूरोप में, बल्कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में भी स्थानीय परिवहन क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करने में मदद कर रही हैं। लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए यूएनईपी जलवायु परिवर्तन समन्वयक ने कहा कि लैटिन अमेरिका के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में परिवहन का योगदान 20 प्रतिशत है। चीनी ऑटोमोबाइल उद्योग अद्वितीय प्रौद्योगिकियों और पर्यावरण संरक्षण अवधारणाओं के साथ लैटिन अमेरिका की परिवहन प्रणाली के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान दे रहा है।
बेल्जियम के पूर्व प्रधान मंत्री यवेस लेटरमे के अनुसार, यूरोपीय संघ या बाकी दुनिया को अपने कार्बन कटौती लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परिवहन क्षेत्र को बदलने और सुधार करने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रिक वाहन इस परिवर्तन की कुंजी हैं और चीन इस क्षेत्र में अग्रणी है। नई ऊर्जा प्रौद्योगिकी और नवीन ऊर्जा वाहन उत्पादों के मामले में चीन सर्वश्रेष्ठ है। वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण, चीन ने महत्वपूर्ण शक्ति की जिम्मेदारी संभाली है और ऊर्जा के नवीन रूपों का विकास और उपयोग किया है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)