Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla-Chandigarh Highway भूस्खलन के कारण पूरी तरह हुआ बंद, सरकार ने एहतियात बरतने के दिए निर्देश

August 2, 2023

Shimla-Chandigarh Highway भूस्खलन के कारण पूरी तरह हुआ बंद, सरकार ने एहतियात बरतने के दिए निर्देश

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बुधवार सुबह भूस्खलन के कारण शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन अवरूद्ध हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। भूस्खलन के कारण 50 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह धंस गई है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हुए हैं। सरकार ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को परवाणू-कसौली-जंगुशु रोड-कुमारहट्टी के रास्ते भेजा जा रहा है, जबकि सोलन से वाहनों को भोगनगर-बनासर-कामली मार्ग से भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शिमला पुलिस ने शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले यातायात के लिए ठियोग-सैंज-गिरिपुल-ओचघाट- कुमारहट्टी-सराहन-काला अंब-पंचकूला मार्ग, जबकि चंडीगढ़ से आने वाले हल्के वाहनों के लिए ढेरोवाल-नालागढ़-परसेहर-कुनिहार-टोटू-शिमला मार्ग निर्धारित किया है।

स्थानीय मौसम विभाग ने तीन और चार अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में बारिश संबंधी घटनाओं में 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लोग लापता हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें