Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई

August 2, 2023

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण जौहर ने खुशी जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, रॉकी, रानी और हमारी कहानी के लिए दुनिया भर से अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।वहीं, धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से लिखा गया‘हर तरफ से सिर्फ प्रेम क्योंकि इनकी प्रेम कहानी हो रही है दुनियाभर में फेमस। ग्लोबल बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़। सच में लव है, तो सब है।‘ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें