Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पद्मश्री सम्मान के लिए Himachal से चौथी बार भेजा गया समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा का नाम

August 2, 2023

पद्मश्री सम्मान के लिए Himachal से चौथी बार भेजा गया समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा का नाम

सुजानपुर (गौरव जैन) : इलाके के सुप्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा का नाम हिमाचल से चौथी बार‌ पद्मश्री सम्मान के लिए भेज गया हैं। रविन्द्र सिंह डोगरा हिमाचल से पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका नाम पद्म सम्मान के लिए चार सालों से लगातार भेजा जा रहा हैं। शनिवार को उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर पदमश्री सम्मान हेतु अपने दस्तावेज जमा करवाएं और तमाम कार्रवाई में भाग लिया हैं। बताते चलें कि इससे पहले 2020 – 2021 – 2022 में भाषा एंव संस्कृति विभाग द्वारा नाम भेजा जा चुका हैं। अब 2023 में चौथी बार उनका नाम इस समय प्राप्ति के लिए भेजा जा रहा है।

साक्षात्कार के दौरान समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि बीते 18 वर्षों से समाजसेवा में तत्पर हैं। हर, धर्म, जाति वर्ग व समुदाय के लोगों के लिए काम करते आ रहे हैं। इसके साथ-साथ कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना काल में लगातार दो साल तक हमीरपुर, कांगड़ा मंडी जिलों सैनेटाईजेशन अभियान चलाकर उन्होंने काम किया। उन्होंने तकरीबन सवा लाख से ज्यादा लोगों को अपनी सेवाएं दे कर मदद की थी। डोगरा की सेवाओं में सैनेटाईजेशन के साथ साथ दवा, मास्क, खाना इत्यादि निशुल्क प्रदान किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ बह अपने दैनिक कार्य में जरूरतमंद व्यक्ति के काम काम करते और करवाते रहते हैं, जिसमें विशेष रूप से पेशन, स्वास्थ्य सुविधा, बच्चों, दिव्यांगों, बजुर्गों तथा विधवाओं के लिए हर तरहं से मदद करते हैं और सरकारी अनुदान दिलवाते हैं। फौज व‌ शस्त्र बलों के शहीदों के परिवारों के लिए विशेष रूप से कार्य करते हैं‌। इसमें उनके योगदान से करोड़ों रुपये फौजी भाइयों के परिवारों को मिले तथा शहीद स्मारकों का निर्माण उनके द्वारा करवाया गया।

अब तक डोगरा द्वारा हजारों लोगों को पेंशन‌ मकान अनुदान, करूणा मूल आधार की नौकरियां, दिलवाई गई और लाखों रुपए गंभीर बिमारी‌ से झुंज रहे मरीजों को दिलवाए गए, क्योंकि उनका सही सही इलाज हो सके उनके पास देश विदेश से लोग समाजसेवा के उद्देश्य से आते हैं जिसके कारण विदेशों से भी समाज सेवा के रूप में लोग उनका सहयोग लेकर जरूरतमंद परिवारों की खूब मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि डोगरा अपने द्वारा किए गए किसी भी कार्य का कोई भी रूपया पैसा खर्च इत्यदि लोगो से नहीं लेते है उनकी सभी सेवाएं निशुल्क हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के बड़े बड़े नेता उनकी समाजसेवा की सराहना करते हैं वह अक्सर पत्राचार के माध्यम से उनके इस कार्य को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपना शुभ आशीर्वाद देते रहते हैं। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने रविन्द्र सिंह डोगरा को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमीरपुर जिले से अभी तक केवल रविन्द्र सिंह डोगरा का नाम ही पद्म सम्मान हेतु भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें