Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patiala में खाटू श्याम मंदिर में चोरी व बेअदबी, जूते पहन कर घुसा चोर

August 2, 2023

Patiala में खाटू श्याम मंदिर में चोरी व बेअदबी, जूते पहन कर घुसा चोर

पटियाला : बीती रात पटियाला के सनूर विधानसभा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर में बेअदबी और चोरी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति जूते पहनकर मंदिर में घुसा और गोलक से पैसे चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। श्री खाटू श्याम सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह 4 बजे जब मंदिर खोला गया तो उन्होंने देखा मंदिर में चोरी हुई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा कि एक व्यक्ति दरवाजे का शीशा तोड़कर बूट पहने हुए अंदर घुस रहा है और पैसे भी चुराकर ले गया। कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुग्गा माड़ी मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें