Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुग़लक़ाबाद में श्री गुरु रविदास मन्दिर के निर्माण के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने PM Modi को लिखा पत्र

August 2, 2023

तुग़लक़ाबाद में श्री गुरु रविदास मन्दिर के निर्माण के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने PM Modi को लिखा पत्र

जालंधर : पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने दिल्ली के तुग़लक़ाबाद में श्री गुरु रविदास मन्दिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, आपके कुशल नेतृत्व मे केंद्र सरकार भारत को पूरे विश्व मे हर क्षेत्र पर अपने देश को मजबूत कर समाज के हर वर्ग की धार्मिक, समाजिक, व्यापारिक व्यस्था को भी अच्छी दिशा दे आत्मनिर्भर भारत बनाने के कार्य पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। इतना ही नही आपके नेतृत्व मे देश की एकता अखंडता को भी मज़बूती मिल रही है।

उन्होंने मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से मध्य प्रदेश के जिला सागर मे विशाल भव्य श्री गुरु रविदास महाराज का मन्दिर निर्माण करवा रहे है। जो बहुत इतिहासिक निर्णय है जो साफ दर्शाता है कि आप गुरु श्री रविदास महाराज जी के प्रति स्नेह, श्रद्धा, प्रेम एवं विश्वास रखते है।

मोदी जी आपके ध्यान मे श्री गुरु रविदास महाराज जी के दिल्ली तुगलकाबाद मन्दिर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का विषय होगा। इस मन्दिर निर्माण को करवाने के लिए पूरे देश के दलित समाज के प्रमुख संत समाज, जनता समेत पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली एवं विदेश मे रह रहे रविदास समाज के करोड़ो लोगो ने अलग-अलग माध्यमों से अपनी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जो अभी तक किसी कारणवश मामला हल नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से उत्तर भारत के पांच राज्यों समेत देश विदेश मे बैठे करोड़ो लोगो कि धार्मिक भावनायें आहत हो रही है। इसलिए आपसे निवेदन है की आप तुरंत मध्य प्रदेश के श्री गुरु रविदास मन्दिर के तर्ज़ पर की संत समाज व लोगो की आस्था, भावनाओं एवं इच्छाओं को ध्यान मे रख तुगलकाबाद दिल्ली में श्री गुरु रविदास महाराज का मन्दिर निर्माण आरंभ करवाये।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें