Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिनी बस ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर महिला की हुई मौत, बेटा घायल

August 3, 2023

मिनी बस ने मारी बाइक को टक्कर, मौके पर महिला की हुई मौत, बेटा घायल

राजौरी: आज दोपहर जिला राजौरी की तहसील नौशहरा के राजल इलाके में जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे में एक 407 वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर लगाई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि मृतक महिला का बेटा घायल हो गया, जिसको स्थानीय लोगों ने नौशहरा अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार नौशहरा से अपने घर बाइक पर जा रहे मां-बेटे जैसे ही राजल के पास पहुंचे तो जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है, सड़क में धूल होने के कारण बाइक सवार ने राजल के पास एक साइड बाइक लगाई।

इतने में विपरीत दिशा से जम्मू से नौशहरा की ओर आ रहा एक 407 वाहन जो काफी तेज रफ़्तार में था उसने बाइक को जोरदार टक्कर लगाई, जिसमें बाइक पर सवार एक महिला शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा भी घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों ने नौशहरा अस्पताल पहुंचाया। टक्कर लगने के बाद 407 गाड़ी वाला मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नौशहरा अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें