Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bharat Inder Chahal के खिलाफ Vigilance ने आय से अधिक संपत्ति का मामला किया दर्ज

August 3, 2023

Bharat Inder Chahal के खिलाफ Vigilance ने आय से अधिक संपत्ति का मामला किया दर्ज

चंडीगढ़ : राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के बीच, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है।

इस मामले की जानकारी आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने साझा करते हुए बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(1)बी, 13(2) के तहत एफआईआर संख्या 26 दिनांक 02-08-2023 पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज में भारत इंदर द्वारा सिंह चहल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चहल और उनके परिवार के सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपये थी, जबकि 31,79,89,011 रुपये खर्च किए गए, जो कि आय से लगभग 305 प्रतिशत अधिक है।

आरोपी भारतिंदर सिंह चहल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां बनाईं, जिनमें सरहिंद रोड पटियाला पर स्थित दशमेश लक्जरी वेडिंग रिज़ॉर्ट (अलकज़ार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज की पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत (पशुपालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाजा के पास गांव कल्याण में 72 कनाल 14 मरले भूमि शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फतेहगढ़ साहिब जिले के मालाहेड़ी गांव और हरबंसपुरा में भी जमीन खरीदी है। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें