Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए Hoshiarpur पहुंचे DGP Gaurav Yadav ने सेमिनार हॉल का किया उद्घाटन

August 4, 2023

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए Hoshiarpur पहुंचे DGP Gaurav Yadav ने सेमिनार हॉल का किया उद्घाटन

होशियारपुर : डीजीपी गौरव यादव ने आज होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर ग्रामीण और जालंधर कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की समीक्षा बैठक के लिए होशियारपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन, होशियारपुर में सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया और पुलिस लाइन, होशियारपुर में ऑफिसर्स मेस की आधारशिला रखी। 2 हाईटेक नाकों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि बड़ा-खाना के दौरान सभी रैंकों के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की, उन्हें अपने कर्तव्यों को लगन से निभाने के लिए प्रेरित किया और अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। पुलिस बुनियादी ढांचे के उन्नयन में पंजाब पुलिस को पूर्ण समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभारी हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें