Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेवात विकास सभा ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- निर्दोष लोगों को न उठाया जाए,दोषियों को बख्शा न जाए

August 8, 2023

मेवात विकास सभा ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- निर्दोष लोगों को न उठाया जाए,दोषियों को बख्शा न जाए

नूंह मेवात: मेवात विकास सभा के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने नूंह हिंसा को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की है। सामाजिक संगठन और मेवात की कई दशकों पुरानी मांगों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाकर उन्हें पूरा कराने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाला मेवात का एकमात्र मेवात विकास सभा संगठन के अधिकारियों ने मेवात के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की है।

इसके साथ ही मेवात में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस से मांग करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को नहीं उठाया जाए। दोषियों को बख्शा नहीं जाए। दोषियों को पकड़वाने में मेवात के लोग पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें